गिलोय

गिलोय

गिलोय
(Tinospora cordifolia)
आयुर्वेदिक नाम : अमृता, गुडुची, गुरबेल
हिन्दी नाम : गिलोय
यूनानी नाम : गिलोय
व्यापारिक नाम : गिलोय
वैज्ञानिक नाम : Tinospora cordifolia
उपयोगी भाग : तना, जड़, संपूर्ण पादप
चिकित्सीय उपयोग
गिलोय को आयुर्वेद में अमृता, गुडुची, चक्रांगी, आदि कई नामों से जाना जाता है। गिलोय एक लिवर टॉनिक है और इसमें मूत्रवर्धक और कामोद्दीपक गुण होते हैं। यह मलेरिया और जीर्ण ज्वर में प्रयुक्त होने वाला लता पादप है। इसका उपयोग सामान्यतः दुर्बलता, भूख, बुखार, मूत्र विकार, मधुमेह, गठिया और अपच मे किया जाता है। आयुर्वेद साहित्य में इसे ज्वर की महान औषधि माना गया है एवं जीवन्तिका नाम दिया गया है। इसके ताजे पौधे, सूखे पौधे की तुलना में अधिक प्रभावी होते हैं।

© Copyright 2025 RCFC Central |Your Visitor No.-